| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
28 से 30 दिसंबर तक स्कॉटलैंड में आयोजित स्कॉटिश ओपन में रांची की आद्या बुधिया चैंपियन बनी। इस स्क्वॉश प्रतियोगिता में आद्या बुधिया ने गर्ल्स अंडर 13 में नील चू को 9/11, 11/8, 8/11, 11/8, 11/9 से हराकर गर्ल्स अंडर 13 की चैंपियन बनी। आध्या के कोच पुनीत पारीक, नितेश पाल, विजय उरांव और उदय चंद्र राय की अहम भूमिका रही। क्रास कोर्ट की मेंटर श्वेता बुधिया ने कहा की ब्रिटिश जूनियर ओपन में भी आद्या बुधिया की अच्छा परफॉर्मेंस रहेगा जिसका आयोजन 3 से 7 जनवरी के बीच होने वाला है।







