| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
उम्मीद फाउंडेशन की ओर से मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जंयती के अवसर पर तीन जनवरी 2024 को जयपाल सिंह मुंडा पुरस्कार समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह में विभिन्न खेल से जुडे़ खिलाड़ियों, कोच, खेल को प्रोत्साहित करने वाली संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा।
यह जानकारी मंगलवार को उम्मीद फाउंडेशन के संसस्थापक अध्यक्ष रितेश उरांव, सचिव निरंजन भारती, खेल प्रकोष्ठ केंद्रीय अध्यक्ष प्रदीप मिर्धा, प्रदेश अध्यक्ष सोनू खलखो ने प्रेसवार्ता में दी।
मोमेंटो का किया गया अनावरण
झारखंड का सर्वोत्तम खेल पुरस्कार जयपाल सिंह मुंडा खेल पुरस्कार मोमेंटो का अनावरण जयपाल सिंह मुंडा खेल पुरस्कार समिति के द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव होंगे
सर्वोत्तम खेल पुरस्कार समारोह में राज्य के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव के द्वारा खिलाड़ियों, कोचों और खेल से जुड़े संगठनों को खेल विकास , झारखंड और झारखंड से बाहर निकलकर राष्ट्रीय अंतरष्ट्रीय स्तर पर खेल क्षेत्र मे शानदार और सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन के पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे। कांके स्थित सीएमपीडीआइ के मयूरी हॉल में दोपहर दो बजे से पुरस्कार समारोह प्रारंभ होगा।







