| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
राज्य सरकार के पर्यटन, कला संस्कृति, खेल कूद और युवा कार्य विभाग, झारखंड के अधीन झारखंड खेल प्राधिकरण रांची द्वारा रांची में संचालित (एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र) बालिका हॉकी सेंटर की प्रशिक्षु रोपनी कुमारी, दीपिका सोरेंग और महिमा टेटे का चयन 2 जून से 11 जून 2023 तक जापान के काकामिंघारा शहर में आयोजित जुनियर महिला एशिया कप के लिए किया गया है।


इस उपलब्धि पर खेल सचिव मनोज कुमार,खेल निदेशक डॉ सरोजनी लकड़ा, उपनिदेशक साझा देव शंकर दास,खेल समन्वयक मनोहर टोपनो,साझा,खेल परामर्शी देवेंद्र सिंह,कोच आदम होरो, करूणा पूर्ति समेत खेल विभाग के अधिकारियों और खेल प्रेमियों ने बधाई दी।







