| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
हॉकी झारखंड और नवल टाटा हॉकी अकादमी जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान 8 से 12 मई तक जमशेदपुर में आयोजित आमंत्रण नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर और जूनियर राज्य स्तरीय पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2023 का आज तीसरे दिन खेले गए भी 6 मैच खेले गए।
सब जूनियर स्तर का फाइनल मैच में हॉकी गुमला ने हॉकी रांची को 7-1 से पराजित कर विजेता बना, इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच परदेश मुंडा हॉकी रांची को मिला, तथा तीसरे और चौथे स्थान के लिए खेले गए मैच में नवल टाटा हॉकी अकादमी जमेशदपुर ने हॉकी सिमडेगा को 7-2 गोल से पराजित कर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। इस मैच का प्लेयर ऑफ द मैच विजय भोय, हॉकी सिमडेगा को मिला। इस प्रतियोगिता का रायजनिग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट सबियन किड़ो हॉकी गुमला, बेस्ट गोलकीपर ऑफ द टूर्नामेंट परदेश मुंडा हॉकी रांची, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट घुरन लोहरा NTHA को दिया गया।
सब जूनियर हॉकी चैंपियनशिप शुरू
सब जूनियर हॉकी चैंपियनशिप के समापन के साथ आज से ही जूनियर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता भी शुरू हो गया, जिसमें आज चार मैच खेले गए। जिसमे नवल टाटा हॉकी अकादमी ने सिमडेगा को 6-0 गोल से, खूंटी ने पश्चिमी सिंहभूम को 2-0 से, रांची ने गुमला को 7-1 से और हजारीबाग ने पूर्वी सिंहभूम को 9-0 से पराजित किया।







