| रांची/खूंटी
टीम sportsjharkhand.com |
खूंटी ज़िला वॉलीबॉल संघ द्वारा 4 जून से 11 जून 2023 तक ग्रीष्मक़ालीन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें खूंटी के वॉलीबॉल खिलाड़ियों ने भाग लिया। आज इस शिविर का समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि एसडीए स्कूल के प्राचार्य पतरस मुर्मू के और संघ के अध्यक्ष दिलीप मिश्रा ने प्रमाणपत्र का वितरण किया। इस शिविर के कोच विकाश मिश्रा और विक्की गुप्ता के निर्देशन में कैम्प का सफल आयोजन हुआ।
समापन समारोह में संघ के सचिव पीटर मुंडू, बिरसा कॉलेज खूंटी के खेल प्रभारी राज कुमार गुप्ता, मनोज राय, अरबिंद मिश्रा, अर्चना नाग और खेल प्रेमी उपस्थित थे।







