रांची
टीम sportsjharkhand.com |
राज्य सरकार के पर्यटन, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के तत्वाधान में 28 मई से 11 जून 2023 तक राज्य में संचालित 35 आवासीय क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र फुटबॉल, एथलेटिक्स, हॉकी, तीरंदाज़ी के बालक और बालिका तथा वॉलीबाल (बालिका), बैडमिंटन (बालक) वर्ग के खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों के लिए 15 दिवासीय विशेष प्रशिक्षण सह कंडिशनिंग कैंप बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोराबादी, रांची में आयोजित किया गया था।
“हम होंगे कामयाब एक दिन” के संकल्प के साथ इस शिविर का समापन किया गया। मौके पर खेल सचिव और विभागीय कई पदाधिकारी शामिल हुए।
कैंप में बेहतर प्रदर्शन करने वाले रानी बिरुआ, प०सिंह राजनायक, सिमडेगा, पाय कुमारी, ब्यूटी संध्या, सागर दास, दुमका, धर्म देव हेंब्रम प, सिंह भूम, राजा लोहरा सिंह भूम को मुख्य अतिथि खेल सचिव मनोज कुमार ने पुरस्कृत किया। वहीं ओलंपियन सिलवानूस डुंग डुंग ओलंपियन मनोहर टोपनो, साई प्रभारी अंतर्राष्ट्रीय कोच बिनोद कुमार सिंह को मेमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।