| पाकुड़
टीम sportsjharkhand.com |
पाकुड़ जिला मुख्यालय स्थित गोकुलपुर मैदान में चांद भैरव क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज शुक्रवार को हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन वन प्रमंडल पदाधिकारी रजनीश कुमार, SDO हरिवंश पंडित, SDPO अजीत कुमार विमल, समाज सेवी लुत्फुल हक, सहायक समाहर्ता डॉ कृष्णकांत कनवाड़िया, पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार, बीडीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू और खेल संघों के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से फुटबॉल को किक मारकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
16 टीमें ले रही है हिस्सा
प्रतियोगिता में 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं जिसमें झारखंड, पंजाब, पश्चिम बंगाल, ओडिशा के अलावा नाइजीरिया देश की फुटबॉल खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं। रविवार को फाइनल मुकाबले के दौरान बंगाल की मशहूर अभिनेत्री श्राबन्ती चटर्जी मौजूद रहेंगी।







