| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
थांग-टा फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के तत्वाधान में झारखण्ड थांग-टा संघ द्वारा 24 नवंबर शुक्रवार से खेल गांव स्थित हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में तीन दिवसीय 29वीं राष्ट्रीय सब जूनियर और सीनियर थांग-टा चैंपियनशिप का आगाज किया गया।


इस प्रतियोगिता में मेजबान झारखण्ड के आलावे असम, मणिपुर, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, केरल, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, जम्मू कश्मीर, राजस्थान, गुजरात, त्रिपुरा और देश के अन्य हिस्सों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। स्वदेशी खेल के इस तीन दिवसीय राष्ट्रीय चैंपियनशिप में देश भर से 600 बालक और बालिका खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इसमें झारखण्ड से 40 प्रतिभागी शामिल है, जबकि सबसे बड़ी टीम जम्मू काश्मीर से है इस टीम में 82 सदस्य शामिल है।


चैंपियनशिप का उद्घाटन के मौके पर डिविशनल फारेस्ट ऑफिसर उमेश साहनी और कैराली स्कूल के प्राचार्य राजेश पिल्लई के अलावा झारखंड ओलंपिक संघ और थांग-टा संघ से जुड़े पदाधिकारी मौजूद थे।


इस तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता का पहला दिन…
विभिन्न भार वर्ग की स्पर्धाओं के सभी स्वर्ण पदक विजेताओं के नाम इस प्रकार है।
स्वर्ण पदक
सनाया सिंह (झारखंड), एम चांगजबी चानू, बिरनाथ सिंह, एन चहोंगना (सभी मणिपुर), एच एंजल सिंघा, मलेंगांगबा सिंह, बिपलोप सिंघा (सभी असम), सिद्धि बाबासो (महाराष्ट्र)।
रजत पदक विजेताओं में कुमारी सौम्या (बिहार), शर्वाणी (महाराष्ट्र), एल कल्पना (मणिपुर), अरहान आशिक, मोहम्मद मोहिउद्दीन (जम्मू कश्मीर), विशाल पोटसंगबम (असम), एन चिंगसाबा मैतेई (मणिपुर), तथा लोयनगंबा सिंह (असम) सामिल है। इसके अलावा एन चिंगखेंगांबा (मणिपुर), प्रियांसु दास (प. बंगाल), निपुण शिवहारा ( मध्य प्रदेश), एकाक्ष सिंह (राजस्थान), अक्षित (हरियाणा), राजवीर गणेश (महाराष्ट्र), रयान असीवाल (राजस्थान), हर्ष (हरियाणा), मुर्तजा इब्राहिम (जम्मू कश्मीर), रुद्र विनोद (महाराष्ट्र), अंजनी डोडे (झारखंड), कस्मित देवी (असम), वेदिका (केरल), स्वीटी सिंघा (असम) तथा प्रियल (राजस्थान) को अपने अपने भर वर्ग की स्पर्धाओं में कांस्य पदक प्राप्त हुआ।







