| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
17 से 28 नवंबर तक चेन्नई तमिलनाडु में आयोजित 13वीं हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2023 में झारखंड पुरुष हॉकी टीम ने आज अपने तीसरे मैच में हॉकी गोवा को 3-0 गोल से पराजित कर क्वार्टर फ़ाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। इससे पूर्व अपने पहले मैच में हॉकी झारखंड ने हॉकी आंध्रप्रदेश को 10-3 से, हॉकी चंडीगढ़ को 2-0 से पराजित किया है। टीम की ओर से आज के मैच में डेनिस केरकेट्टा एक गोल और नोएल टोपनो ने दो गोल दागे।
झारखंड टीम की लगातार तीसरी जीत हासिल करने और क्वार्टर फाइनल में पहुंचने पर हॉकी झारखंड और खेल विभाग के पदाधिकारियों ने बधाई दी है।







