| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
कप्तान विराट सिंह के 143 रन (116 गेंद, 16 चौके एवं 4 छक्के), विशाल के 53 रन (60 गेंद, 6 चौके और 1 छक्के), सौरभ तिवारी के नाबाद 70* रन नाबाद (64 गेंद, 6 चौका 2 छक्का) और कुमार कुशाग्र के 67 रन (36 गेंद, 4 चौके व 5 छक्के) की बदौलत झारखंड ने महाराष्ट्र को 6 विकेट से हरा शानदार शुरुआत की।
इससे पहले टास हारकर पहले खेलते हुए महाराष्ट्र ने निर्धारित 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 354 रनों का विशाल स्कोर बनाया। ओपनर ओम भोंसले (73 रन) और एस एन शेख (32 रन) ने 109 रनों की साझेदारी की। कप्तान केदार जाधव ने 55, बवाने ने 107 और ए एन काजी के 61 रन का योगदान किया। झारखंड की ओर से वरुण एरोन ने 2 और सुशांत मिश्रा एवं शहबाज नदीम ने एक एक विकेट लिए।







