रांची
टीम sportsjharkhand.com |
रांची में 15 से 18 मई तक एथलीटों (खिलाड़ियों) का जमावड़ा रहेगा। इस चैंपियनशिप में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई एथलेटिक्स पहुंचेंगे और दौड़ लगाएंगे। दरअसल 26वीं नेशनल फेडरेशन कप सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 का आयोजन रांची के मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप और टेक्निकल रूल 2022 और इंडियन एथलेटिक्स मैनुअल के आधार पर खेली जाएगी। इसी प्रतियोगिता के तहत एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का चयन भी किया जाएगा। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से इसकी जानकारी दी गई है। साथ ही खेल निदेशालय और झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन ने इस आयोजन को सफल बनाने में तैयारी कर रही है। इसी कड़ी में इस प्रतियोगिता का शेड्यूल जारी किया गया है…..
जो इस प्रकार है…..
कई अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
26 वीं राष्ट्रीय फेडरेशन कप सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता 15 से 18 मई 2023 का आयोजन किया जा रहा है। इस खेल प्रतियोगिता में भारत के कई ओलम्पियन, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, झारखंड की सपना कुमारी, आशा किरण बारला, फ्लोरेंस बारला और मालदीप की रिजा हुसैन भी हिस्सा ले रहें हैं।
निशुल्क प्रवेश
इस प्रतियोगिता को देखने के लिए प्रवेश निशुल्क रखा गया है। दर्शक 15 से 18 मई तक सुबह 6:00 से 10:00 और शाम 5:00 से 8:00 तक स्टेडियम पहुंचकर, मैच का लुफ्त उठा सकते हैं।