रांची
टीम sportsjharkhand.com |
4 से 14 मई 2023 तक बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राउरकेला, उड़ीसा में आयोजित 13वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2023 में आज (शानिवार) को सेमी फाइनल मैच में हॉकी झारखंड ने हॉकी उत्तरप्रदेश को पेनाल्टी शूट आउट में 2-1 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया है।
झारखंड टीम की ओर से पेनाल्टी स्वीटी डुंगडुंग और जमुना कुमारी ने गोल की वहीं अनीशा केरकेट्टा और सलोनी नाग गोल करने में असफल रही। मैदानी खेल में दोनो ही टीम 2- 2 गोल के बराबरी पर थे, जिसमें झारखंड की रोशनी आईड और जमुना कुमारी ने एक एक गोल किया था।
इससे पूर्व हॉकी झारखंड ने हॉकी उत्तराखंड को 4- 0 से तथा हॉकी पश्चिम बंगाल 18-0 से तथा हॉकी चंडीगढ़ को 11-0 से पराजित कर चुकी है।
झारखंड टीम फाइनल में पहुंचने पर हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह, खेल निदेशक सरोजनी लकड़ा समेत खेल प्रेमियो और हॉकी झारखंड के पदाधिकारियों ने बधाई दी और शुभकामनाएं दी है। बता ते चलें कि झारखड का कल (रविवार) को फाइनल ओड़िसा और हरियाणा के विजेता से होगा।