| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा अयोजित 67वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल 2023-24 के कुश्ती प्रतियोगिता में आकांक्षा कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य को दूसरा रजत पदक दिलाया। मध्य प्रदेश के विदिशा में आयोजित कुश्ती प्रतिस्पर्धा में आकांक्षा कुमारी ने अंडर 14 बालिका के 42 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में स्थान पक्का किया था। फाइनल में आकांक्षा ने रजत पदक अपने नाम किया।







