| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
रांची में फुटबॉलरों की नई पौध तैयार करने के मकसद के साथ क्रूसेडर्स फुटबॉल अकादमी का उद्घाटन शनिवार को अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर सुबोध कुमार ने किया। अकादमी के जरिये खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने और उन्हें राज्य, यूथ लीग, आई लीग, ISL जैसी प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जयेगा। अकादमी का मकसद सिर्फ और सिर्फ प्रोफेशनल फ़ुटबॉलर तैयार करना है। अकादमी के अध्यक्ष जॉन्सन ए टोप्पो ने बताया कि वर्तमान में हमारे प्रशिक्षु जिला में बी डिवीजन के लिए पंजीकृत हैं। हमारी टीम सुपर 8 के लिए क्वालिफाई कर गई है। उद्घाटन के मौके पर अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल सुबोध कुमार के अलावा नेशनल रेफरी सह SERSA के जेनरल सेक्रेटरी ओम प्रकाश ठाकुर, अकादमी के स्पॉन्सर, अध्यक्ष जॉन्सन ए टोप्पो, सचिव दीपक कश्यप समेत कई फ़ुटबॉलर और खेल प्रेमी मौजूद थे।
जब अभाव के दिनों को याद कर भावुक हो गए अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर सुबोध
उद्घाटन के मौके पर पंहुचे फुटबॉलर सुबोध ने कहा कि हमारे टाइम में झारखण्ड में फुटबॉल को लेकर कोई संभावना ही नही दिखाई देता था। काफी स्ट्रगल करते हुए यहां तक पहुंचा, इस दौरान आर्थिक परेशानियों से भी हर रोज दो चार होना पड़ता था। फुटबॉल बूट तो छोड़िए खाना तक नही मिलता था। इस दौरान सुबोध भावुक हो गए और स्टेज पर ही फफक कर रो पड़े।









