| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वाधान में राज्य स्तरीय खेलो झारखंड कबड्डी प्रतियोगिता 2023 की शुरुआत रांची के हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में हुई।
अंडर 14/17/19 बालक एवं बालिका वर्ग के लिए अयोजित इस प्रतियोगिता में राज्य के 1728 खिलाड़ी, 288 कोच मैनेजर भाग ले रहें है। भाग ले रहे खिलाड़ियों से सभी 6 आयुवर्ग की टीम का चयन किया जाएगा। चयानित खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगी। बताते चलें कि अंडर 14 बालक एसजीएफआई नेशनल रांची में तथा अन्य वर्ग आंध्रा, तेलंगाना, कर्नाटका में होना है
वुशु खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर शुरू
37वें राष्ट्रीय खेल को लेकर वुशु खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण शिविर मंगलवार से प्रारम्भ हुआ। रांची के मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स स्थित ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में यह प्रशिक्षण शिविर 23 अक्टूबर तक चलेगा। इसके बाद वुशु टीम 28 अक्टूबर को गोवा के लिए रवाना होंगे।







