| रांची/सिमडेगा
टीम sportsjharkhand.com |
सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने मंगलवार को जिला मुख्यालय में निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय सुविधा युक्त हॉकी स्टेडियम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में स्टेडियम निर्माण कार्य की गुणवत्ता देख विधायक भड़क गए। साथ ही उन्होंने निर्माण किए गए दीवाल को तोड़ कर नए सिरे से निर्माण करने का निर्देश दिया। वहीं विधायक ने घटिया सामग्री से निर्माण कार्य किये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए काम बन्द करने का भी निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने पाया कि स्टेडियम निर्माण के लिए बनाए जा रहे बाउंड्री निर्माण में एकदम ही घटिया किस्म का इंट का प्रयोग किया जा रहा है। विधायक ने देखा निर्माण कार्य मे निम्न स्तर के लोकल सीमेंट, लोकल छड़ एवं लोकल चिप्स का प्रयोग किया जा रहा है। महिला मजदूरों को भी कम मजदूरी मिलने की शिकायत मिली है। वही निर्माण कार्य में बाल मजदूरी की भी शिकायत मिली है। उन्होंने कहा कि ऐसे भ्रष्ट संवेदक को ब्लैक लिस्टेड किया जाएगा। जानकारी देते चलें कि 2 वर्ष पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस हॉकी स्टेडियम के निर्माण के लिए शिलान्यास किया था।







