| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
चीन के हांगझोऊ में आयोजित एशियन गेम्स 2023 के स्क्वैश प्रतियोगिता में भारत को ऐतिहासिक गोल्ड मेडल हासिल हुआ है। फाइनल में पाकिस्तान को 2-1 से हराकर भारत की स्क्वैश टीम ने गोल्ड मेडल जीता है। साल 2014 के एशियाई खेलों के बाद भारत ने पहली बार स्क्वैश में पदक जीतने में कामयाबी हासिल की है। फाइनल के तीसरे मैच में भारत के अभय सिंह ने पाकिस्तान के जमान नूर को रोमांचक मैच में हरा, भारत को गोल्ड मेडल जितवाया है। भारत के इस जीत पर झारखंड के खेल प्रेमियों में भी खुशी की लहर है। इसी कड़ी में रांची के अल्बर्टएक्का चौक स्थित क्रॉस कोर्ट परिसर में खिलाड़ियों ने जश्न मनाया। भारत की इस उपलब्धि पर क्रॉस कोर्ट के संचालक आर्यन राज ने कहा कि यह देश की उपलब्धि है। इससे इस खेल को बढ़ावा मिलेगा और लोग इस खेल के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानेंगे।







