रांची
टीम sportsjharkhand.com |
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के शिक्षा परियोजना परिषद रांची के तत्वाधान में राज्य स्तरीय खेलो झारखंड वुशु प्रतियोगिता 2023 का शुभारंभ रांची के मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स स्थित ठाकुर विश्वनाथ शहदेव इंडोर स्टेडियम, में किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन राज्य परियोजना परिषद के निदेशक किरण कुमारी पासी ने किया।
यह प्रतियोगिता अंडर 17, अंडर 19 बालक एवं बालिका वर्ग के लिए अयोजित है। इस प्रतियोगिता के बाद प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडियों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होगा। फिर रांची में जनवरी में आयोजित राष्ट्रीय स्कूली खेल 2023-24 में यह टीम राज्य का प्रतिनिधत्व करेंगे।
मौके पर शिवेंदु दुबे (कोषाध्यक- झारखंड ओलिंपिक संघ), शैलेंद्र दुबे (महासचीव झारखंड वुशू संघ), अमरेंद्र द्विवेदी, रतनेश कुमार गुप्ता, उदय कुमार साहू, डॉ कविता सिंह, सुशील कच्छप, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए सोरेंग, शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद कोषांग के सदस्य एम मोदस्सर, समीर कुमार, प्रभात रंजन तिवारी, जगजीत सिंह, शंकर पाल, उमेश कुमार दास, कलावती कुमारी एवं विद्या कुमारी, उपस्थित थे।