| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के राज्य शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वाधान में राष्ट्रीय स्कूली खेल के लिए 6 खेल ताइक्वांडो, जिम्नास्टिक, हैंडबॉल, शूटिंग, भारोत्तोलन, मुक्केबाजी का ओपन ट्रायल मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के विभिन्न स्टेडियम में शुरू हुआ।विभिन्न खेलों का ओपन चयन ट्रायल का उद्घाटन गणपत राय इंडोर स्टेडियम में मुख्य अतिथि की हांग किम (वाइस प्रेसिडेंट-कुकीवान वर्ल्ड ताइक्वांडो), विशिष्ट अतिथि प्रभात शर्मा (महासचिव – ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया), प्रवेज खान (ग्रैंड मास्टर), संजय शर्मा, (महासचिव – झारखंड ताइक्वांडो संघ) ने किया। अतिथियों का स्वागत धीरसेन सोरेंग (राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी, राज्य परियोजना) ने किया। राष्ट्रीय स्कूली खेल में राज्य की भागीदारी के लिए ट्रायल में राज्य स्तरीय खेलो झारखंड 2023-24 के अंतर्गत गणपत राय इंडोर स्टेडियम में ताइक्वांडो एवं जिम्नास्टिक, प्रशासनिक भवन में बॉक्सिंग, शूटिंग रेंज में शूटिंग, हरिवंश टाना भगत में हैंडबॉल, बिरसा मुंडा एथेलेटिक्स स्टेडियम में भारोत्तोलन का ट्रायल संपन्न हुई।
27 सितम्बर को गणपत राय इंडोर स्टेडियम में जूडो और कराटे, टेनिस स्टेडियम में टेनिस, ठाकुर विश्वनाथ शहदेव स्टेडियम में बैडमिंटन और टेबल टेनिस, बिरसा मुंडा स्टेडियम में चेस और योगासन एवं बी एस पी उच्च विद्यालय में मलखंभ खेल का ट्रायल अयोजित होगी। ट्रायल के लिए पंजीयन सुबह 6 बजे से 10 अभी तक आयोजन स्थल पर होगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद कोषांग के सदस्यों के साथ शारीरिक शिक्षा शिक्षा महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है।







