रांची
टीम sportsjharkhand.com |
24 सितंबर से 1 अक्तूबर तक रांची में आयोजित प्रथम हॉकी इंडिया सब जूनियर ईस्ट जोन हॉकी चैंपियनशिप 2023 महिला और पुरुष वर्ग के प्रतिस्पर्धा में (आज) मंगलवार को तीसरे दिन महिला वर्ग में दो और पुरुष वर्ग में तीन मैच खेले गए।
महिला वर्ग में हॉकी बंगाल ने हॉकी असम को 6-0 से तथा हॉकी ओड़िसा ने हॉकी बिहार को 6-0 से पराजित किया। जबकि पुरुष वर्ग में हॉकी ओड़िसा ने हॉकी मणिपुर को 6-0 से तथा हॉकी असम ने हॉकी बंगाल को 1-0 से और हॉकी झारखंड ने हॉकी बिहार को 6-0 गोल से पराजित किया।