| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
समय-समय पर सीसीएल की ओर से खेल गतिविधियों का संचालन किया जाता रहा है। विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान सीसीएल की ओर से सीसीएल में कार्यरत कर्मियों के (बच्चों) 8 से 16 वर्ष के बालक और बालिकाओं के लिए ग्रीष्मकालीन वॉलीबॉल और क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन गांधीनगर ग्राउंड में 30 मई 2023 से 11 जून 2023 तक सुबह 6:30 से 9:30 तक किया जाएगा।


23 मई 2023 तक रजिस्ट्रेशन
सीसीएल खेल विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई है कि सभी इच्छुक प्रतिभागियों को सीसीएल के दरभंगा हाउस के खेल विभाग में 23 मई 2023 तक रजिस्ट्रेशन करना है।







