| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा संचालित तीरंदाजी के रांची साई सेंटर में रांची के सांसद संजय सेठ पंहुचे और खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें आश्वासन दिया है की, उनका यह सेंटर बंद नही होने दिया जाएगा। साथ ही मौके पर ही उन्होंने केंद्रीय खेल मंत्री से फोन पर बातचीत कर इस मामले को शॉट आउट करने की पहल भी की है।
देखें वीडियो……
दरअसल खेल प्राधिकरण की ओर से रांची में संचालित 5 में से चार साई खेल सेंटर बंद करने की तैयारी चल रही है, हॉकी कोच बी महापात्रा और जगन टोपनो को हजारीबाग के पद्मा साई सेंटर में भेजा गया है। तीरंदाजी ओलंपियन सह कोच रीना कुमारी को साई एक्सीलेंस सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया है। ऐसे ही कई कोच के तबादले हुए हैं। रांची में अभी एथलेटिक्स, हॉकी, तीरंदाजी के आवासीय सेंटर चल रहे हैं।
दूसरे जिले में शिफ्ट करने की चल रही थी तैयारी
जानकारी यह भी मिल रही थी कि रांची के मोरहाबादी में संचालित साई के तीरंदाजी कोचिंग सेंटर को बंद कर उसे दूसरे जिले में शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। हालांकि खिलाड़ियों को रांची के सांसद संजय सेठ ने स्पष्ट किया है कि उनका तीरंदाजी सेंटर इसी स्थान पर यथावत रहेगा और इसे बदला नहीं जाएगा।
खिलाड़ियों ने जाहिर की खुशी
मौके पर खिलाड़ियों ने सांसद संजय सेठ को धन्यवाद दिया है। उनकी माने तो अन्य जिले में साई तीरंदाजी सेंटर शिफ्ट हो जाने से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता। उनका प्रैक्टिस रुक जाता, हालांकि अब खिलाड़ी खुश हैं।







