| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के द्वारा राज्य शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वाधान में गणपत राय इंडोर स्टेडियम, खेल गांव, रांची में खेलो झारखंड राज्य स्तरीय दो दिवसीय स्कुली कुश्ती प्रतियोगिता का समापन हुआ। कल (गुरुवार) से खेल गांव शूटिंग रेंज में राज्य स्तरीय तीरंदाजी एवं हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में राज्य स्तरीय वॉलीबॉल के मैच होंगे।
प्रतियोगिता में फ्री स्टाइल में अंडर 14 बालक में कोडरमा, पाकुड़ और लोहरदगा, अंडर 17 बालक जेएस एसपीएस, गोड्डा और रांची, अंडर 19 बालक साहेबगंज, लोहरदगा और रांची, अंडर 14 बालिका में लोहरदगा, जेएसएसपीएस और कोडरमा, अंडर 17 बालिका जेएस एसपीएस, पाकुड़ और गढ़वा, अंडर 19 बालिका जेएसएसपीएस, पाकुड़ और गुमला एवं ग्रीकोरोमन वर्ग में अंडर 17 बालक में जेएसएसपीएस, कोडरमा और गढ़वा, अंडर 19 में जेएसएसपीएस, केडरमा और लोहरदगा की टीम पहले दूसरे और तीसरे स्थान पर रही।
विजेता टीमों को झारखंड राज्य कुश्ती संघ के महासचिव रजनीश कुमार, विजय शंकर सिंह (महासचिव, झारखंड हॉकी संघ), धीरसेन सोरेंग (राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी) ने विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान किया। इस मौक़े पर शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद कोषांग के विद्या कुमारी, एम मोदस्सर, शंकर पाल, कलावती कुमारी, मो जावेद अंसारी, उमेश दास, जगजीत सिंह एवं चंद्रदेव सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।






