रांची
टीम sportsjharkhand.com |
बुधवार को रांची विश्वविद्यालय कैंपस में रांची जिला वॉलीबॉल संघ की आम वार्षिक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में वर्ष 2023 से 2027 तक के लिए नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। इस समिति में प्रमोद कुमार सिंह को चेयरमैन के पद पर तथा सह चेयरमैन के पद पर भोला प्रताप सिंह एवं डॉ राजेश गुप्ता, छोटू को मनोनीत किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से शेखर बोस रांची जिला वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष के पद पर, विकास वर्मा कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर संजय कुमार ठाकुर, सचिव के पद पर, संजय कुमार, कार्यकारी सचिव के पद पर तथा राम सुधीर झा, कोषाध्यक्ष के पद पर पर चुने गए। इसके अतिरिक्त वरीय उपाध्यक्ष के पद पर अजय झा, उपाध्यक्ष के पद पर उपेंद्र कुमार सिंह, विश्वजीत नंदी, अनन्त कुमार चौधरी, विजय वर्मा, और लवानंद सर्वसम्मति से चुने गये।