| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
16वां राज्यस्तरीय सीनियर महिला /पुरूष बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन बोकारो में 14 से 16 सितंबर तक किया जा रहा है।
इसे देखते हुए रांची जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा रांची के महिला और पुरूष बॉक्सरों का चयन प्रक्रिया रांची के मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के बॉक्सिंग हॉल में आयोजित किया गया। जिसमें रांची के मान्यता प्राप्त बॉक्सिंग क्लबों के बॉक्सरों ने हिस्सा लिया। 9 पुरुष एवं 4 महिला बक्सरों का चयन किया गया है। टीम के साथ दो पुरुष टीम मैनेजर एवं दो कोच रांची जिला से हिस्सा लेंगे। चयन प्रक्रिया के दौरान लख्खा सिंह, पूर्व ओलंपियन ध्यानचंद अवॉर्डी, बीबी मोहंती द्रोणाचार्य अवार्डी जेएसएसपीएस कोच, विनय सिन्हा अध्यक्ष रांची जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन, अजय मुकुल टोप्पो सचिव, गुलाम जावेद कोषाध्यक्ष बीडी तिग्गा, सचिन कुमार इबरार कुरैशी के पॉल बाबू, कमल किशोर कच्छप, नौसाद खान गुलाम गौस कुरैशी, राज ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।







