| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ के तत्वाधान में फुटबॉल की तीन प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। सब जूनियर बॉयज नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप 2023- 24 बंगाल के मालदा और बरहामपुर में खेली जा रही है। तो वहीं अंडर 14 सब जूनियर गर्ल्स नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप पंजाब में आयोजित है। इसके अलावे उड़ीसा में जूनियर बालक राष्ट्रीय फुटबाल चैंपियनशिप 2023- 24 का आयोजन हो रहा है। तीनों ही टूर्नामेंट में झारखंड की टीम बेहतर प्रदर्शन कर रही है। बताते चलें की बहरामपुर में आयोजित सब जूनियर चैंपियनशिप में गुजरात को झारखंड की टीम ने 8 सितंबर को खेले गए मैच में 11-0 से पराजित किया है। जबकि उड़ीसा में खेले जा रहे जूनियर बालक राष्ट्रीय फुटबाल चैंपियनशिप में झारखंड ने गुरुवार को कर्नाटक को 3-1 से पराजित किया है। इधर पंजाब में आयोजित सब जूनियर बालिका राष्ट्रीय फुटबाल चैंपियनशिप में झारखंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। झारखंड ने महाराष्ट्र को 1-0 से पराजित कर सेमीफाइनल का रास्ता तय किया है।







