रांची
टीम sportsjharkhand.com |
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 26 अगस्त से 29 अगस्त तक रांची में हॉकी झारखंड,टाटा स्टील और खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड द्वारा आयोजित 6th सीनियर झारखंड राज्य हॉकी चैंपियनशिप 2023 महिला और पुरुष वर्ग में आज खेले गए
पहले महिला सेमीफाइनल में खूंटी और रांची के बीच शानदार खेल का प्रदर्शन हुआ। मैदानी खेल में दोनों ही टीम 0-0 के स्कोर पर रहा। और शूटआउट के जरिये फाइनल परिणाम आया। 2-1 से इस मैच को खूंटी की टीम ने जीत लिया है। महिला वर्ग के दूसरे सेमीफाइनल में एकलव्य एकेडमी की टीम ने गुमला की खिलाड़ियों को 5-0 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई है।
पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल में रेलवे की टीम से एकलव्य हॉकी अकादमी को 3-1 से जीत मिली है। दिन का आखिरी मैच रांची और नवल टाटा हॉकी अकादमी जमशेदपुर के बीच खेला गया। नवल टाटा हॉकी अकादमी जमशेदपुर की टीम ने 3-0 से इस मैच में जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाया है।
दोनों फाइनल कल 29 अगस्त 2023 को दोपहर 2.00 बजे (महिला) और शाम 4.00 बजे (पुरुष) का खेले जाएंगे।