| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
रांची के खेल गांव स्थित हरिवंश टाना भगत स्टेडियम में 13 और 14 मई को सिकोकई कराटे डू इंटरनेशनल झारखंड की मेजबानी में एवं सिकोकई कराटे डू इंटरनेशनल इंडिया के तत्वाधान में आयोजित ऑल इंडिया ओपन इन्विटेशनल कराटे चैंपियनशिप में भाग ले रहे मेजबान टीम झारखंड के खिलाड़ियों की घोषणा कर दी गई है।
टीम में पिछले दिनों मलेशिया में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी खिलाड़ी काजल कुजूर सहित कई राष्ट्रीय खिलाड़ियों को जगह दी गई है। राज्य के विभिन्न स्कूलों एवं क्लबों से खिलाड़ी अपने अपने आयु वर्ग में इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे। बता दें कि टीम झारखंड के खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। राज्य भर से कुल 350 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। सभी खिलाड़ियों को प्रशिक्षण शिविर के द्वारा एडवांस कुमिते एवं काता का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। संभवत राज्य के खिलाड़ी अपना उम्दा प्रदर्शन करेंगे। राज्य की मेजबानी में यह पांचवा राष्ट्रीय ओपन कराटे प्रतियोगिता है, जिसका आयोजन राज्य के खेल गांव में किया जा रहा है। जिसमें देश भर से लगभग 700 कराटे खिलाड़ी एवं 50 पदाधिकारियों के शामिल होने की संभावना है। इस प्रतियोगिता में एशियन कराटे फेडरेशन के जज की भूमिका भी महत्वपूर्ण रहेगी।
राज्य के राष्ट्रीय खिलाड़ियों में मुख्यत: कुमार अरिंदम, कृतिका कुमारी, प्रतिभा तिग्गा, रीतिक तिग्गा, आरती टोप्पो, दीपशिका तिग्गा, ऐलिसन रूपुल खाखा, आदित्य प्रबजोत विष्णु, अद्रिय विष्णु अक्षज जयसवाल, आरोही भूमि कच्छप, आरोन क्रिस्टी मिंज, आशिनी जुरैद मिंज आदि शामिल हैं l







