| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन (JOA) द्वारा झारखंड स्टेट अवॉर्ड्स का आयोजन शुक्रवार को किया जा रहा है। नामकुम स्थित आरके आनंद बॉल्स ग्रीन में किया जाएगा आयोजित समारोह में वर्ष 2022-23 के अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ी सम्मानित होंगे। इसके अलावा विभिन्न वर्गों में खिलाड़ी, पदाधिकारी, कोच, प्रशासक, संगठन, इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी, स्कूल और कुछ संस्थानों भी स्टेट अवार्ड से नवाजा जाएगा। झारखंड स्टेट अवार्ड समिति के अध्यक्ष शेखर बोस की अध्यक्षता में गठित समिति के निर्णय के अनुसार पुरस्कार वितरण किए जाएंगे। इस समिति में हरभजन सिंह, गुलाम रब्बानी, सीडी सिंह, रजनीश कुमार और विपिन कुमार सिंह शामिल थे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में खेल मंत्री हफीजुल हसन, विभागीय सचिव मनोज कुमार और खेल निदेशक सरोजिनी लकड़ा मौजूद रहेंगी।
देखें सूची












