| रांची |
भाटिया एथलेटिक्स अकादमी, बोकारो, झारखंड की एथलीट आशा किरण बारला यूथ कॉमनवेल्थ गेम्स के 800 मीटर की दौड़ का रजत पदक जीत लिया है। आशा झारखंड की पहली एथलीट बन गई हैं जिन्होंने यूथ कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीता है। स्पेन के त्रिबांगो में हो रही प्रतियोगिता में 2.04:99 मिनट के समय के साथ आशा दूसरे नंबर पर रहीं। पहले 500 मीटर तक आशा पिछड़ती रही लेकिन आखिरी 300 मीटर में जोरदार वापसी करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया। इंग्लैंड की गिल ने 2.02:30 मिनट के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टॉप पर रहते हुए आशा किरण बारला ने फाइनल में जगह बनाई थी। पता हो कि 4 से 13 अगस्त तक आयोजित हो रही इस प्रतियोगिता में 35 सदस्यीय भारतीय टीम हिस्सा ले रही है।
रजत पदक जीतने पर कोच आशु भाटिया समेत सभी प्रशिक्षकों, खेल प्रशासकों और खेल प्रेमियों ने आशा किरण बारला को बधाई देते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।







