| रांची टीम sportsjharkhand.com |
राजधानी रांची के खेल गांव स्थित मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में राज्य स्तरीय 62वीं प्री सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता 2023- 24 का आयोजन किया गया है। बताते चलें कि इस प्रतियोगिता में राज्य के सभी प्रमंडल और आवासीय प्रशिक्षण केंद्र के 30 टीम खेल रही है। राज्य सरकार के स्कूली शिक्षा साक्षरता विभाग के शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में कई खिलाड़ी उभर कर सामने आ रहे हैं। दूसरे दिन खेले गए इस इस टूर्नामेंट के प्रतियोगिताओं में बालिका खिलाड़ियों ने खेल का प्रदर्शन उम्दा दिखाया है, कई रोमांचक मैच खेले गए।
देखें परिणाम…..
U14 बालक वर्ग में एसटीसी देवघर ने पलामू प्रमंडल को 4-1 से पराजित किया। दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल ने उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल को 4-1 से पराजित किया है। एसटीसी सिमडेगा ने प्रतियोगिता में बड़ा उलटफेर करते हुए एसटीसी गुमला को 2-1 से पराजित कर अगले राउंड में प्रवेश किया।
अंडर 17 बालक वर्ग में जेएसएसपीएस ने एसटीसी सरायकेला खंरसवां को 3-1 से पराजित किया जबकि एसटीसी चाईबासा ने उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल को 1-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह पक्का किया। सेमीफाइनल में जेएसएसपीएस ने एसटीसी चक्रधरपुर को 4-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया है। दूसरे सेमीफाइनल में एसटीसी चाईबासा ने कोल्हान प्रमंडल को 1-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
इधर अंडर-17 बालिका वर्ग में पलामू प्रमंडल ने दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल को 1-0 से पराजित किया है। एसटीसी गुमला ने हजारीबाग को 2-0 से पराजित किया।
9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर तीनों वर्गों के फाइनल मैच खेले जाएंगे अंडर 14 बालक में गुमला और सिमडेगा जबकि अंडर 17 बालक में जेएसएसपीएस और पश्चिमी सिंहभूम फाइनल खेलेंगे। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में स्कूली शिक्षा साक्षरता विभाग के सचिव, राज्य परियोजना परिषद के निदेशक किरण कुमारी पासी और अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे।







