रांची
टीम sportsjharkhand.cm |
झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन का वार्षिक आम बैठक (एजीम) चाईबासा में आयोजित किया गया। झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 2022-23 का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। साथ ही संघ के उपलब्धियों की जानकारी झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के महासचिव गुलाम रब्बानी ने दी।
10 सितंबर से गढ़वा में इंटर डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। एजीम में रांची से आसिफ नईम सहित कई जिला सचिव व अध्यक्ष शामिल हुए।