| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
झारखंड स्टेट अवार्ड समारोह 11 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। रांची के आरके आनंद बॉल्स ग्रीन में आयोजित किए जा रहे, इस समारोह में झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त सभी वर्गों के इंटरनेशनल, नेशनल चैंपियनशिप सत्र 2022- 23 और नेशनल गेम्स गुजरात में पदक विजेता खिलाड़ियों को अवार्ड दिया जाएगा और उन्हें सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही झारखंड अवार्ड के विभिन्न वर्गों के अवार्ड (लाइफटाइम अवॉर्ड को छोड़कर) सत्र 2022-23 के प्रदर्शन के आधार पर भी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किए जाएंगे। कुल 4 वर्गों में खिलाड़ी सम्मानित होंगे।
स्टेट अवार्ड्स
विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर ये स्टेट अवार्ड्स दिए जाएंगे।
इंटरनेशनल मेडलिस्ट
सत्र 2022-23 के पदक विजेता खिलाड़ी इस कैटेगरी में सम्मानित होंगे।
नेशनल गेम्स मेडलिस्ट
गुजरात नेशनल गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ी इस वर्ग में सम्मानित होंगे।
नेशनल मेडलिस्ट
इस कैटेगरी में 2022-23 सत्र के पदक विजेता खिलाड़ी सम्मानित होंगे।
इसकी जानकारी देते हुए अवार्ड सेरेमनी के चेयरमैन शेखर बोस ने बताया कि इन विभिन्न वर्गों के सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों की सूची सम्बन्धित संघो को जारी की जा रही है।






