| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम के बैडमिंटन कोर्ट का हाल बेहाल है। 30 अप्रैल को इंडोर स्टेडियम के बैडमिंटन कोर्ट पर एक निजी कंपनी KEVA KAIRO INDUSTRIES PVT. LTD. ने अपना मार्केटिंग कार्यक्रम आयोजित किया था। दो दिन गुजर जाने के बाद भी बैडमिंटन कोर्ट और आसपास कचरा पसरा हुआ है। पहली मई को कुछ खिलाड़ी प्रैक्टिस के लिए बैडमिंटन कोर्ट पहुंचे तो स्थिति काफी भयावह थी। झाड़ू मंगा कर खिलाड़ियों ने स्वयं बैडमिंटन कोर्ट की सफाई की और कोर्ट को खेलने योग्य बनाया। झाड़ू लगाकर साफ करनेवालों में झारखंड सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक मामलों के निदेशक दिलीप तिर्की समेत अन्य कई खिलाड़ी भी शामिल थे। 2 मई की सुबह तक कोर्ट और उसके आसपास कचरा पसरा हुआ था।


यही नहीं तीन दिनों से टॉयलेट भी गंदगियों से बजबजा रहे हैं और कोई साफ सफाई करनेवाला नहीं।
देखें वीडियो…….
नियमों की अवहेलना कर बगैर मैट बिछाए ही कुर्सी टेबल लगाए गए
इंडोर स्टेडियम की बुकिंग इसी शर्त पर दी जाती है कि वुडेन फ्लोरिंग वाले प्लेइंग एरिया को कोई नुकसान न पहुंचे इसलिए टेबल कुर्सी लगाने से पहले कम से कम फ्लोर पर मैट की दो लेयर बिछाई जाए। निजी कंपनी के कार्यक्रम में इसका ख्याल नहीं रखा गया।




निजी संस्थाओं व कंपनियों से सिक्युरिटी डिपॉजिट के तौर पर कुछ रुपए जमा कराए जाते हैं कि नुकसान हुआ तो उसकी भरपाई की जा सके। क्या JSSPS प्रबंधन सिक्युरिटी डिपॉजिट जब्त करेगा, ये देखना होगा।







