| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
रोलर स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष विकास कुमार सिंह, सचिव सुमित शर्मा, कोषाध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता और निधि सिंह ने झारखंड के खेल मंत्री हफीजुल हसन से मुलाकात की और उन्हें 1 जून से 5 जून तक होने वाली चौथी राष्ट्रीय रैंकिंग प्रतियोगिता 2023-24 से अवगत कराया और उन्हें प्रतियोगिता के दौरान अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया।
मौके पर खेल मंत्री ने कहा झारखंड के लिए यह गर्व की बात है कि झारखंड को पहली बार इसकी मेजबानी मिल रही है। रांची के खेलगांव परिसर में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का मेजबानी करने का अवसर यहां के खिलाड़ियों के मिल का पत्थर साबित होगा।







