| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
आज मंगलवार को आईसीएसई जोनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन डॉन बॉस्को स्कूल कोकर में आयोजित किया जा रहा है। इस चैंपियनशिप में बिशप हार्टमैन के खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए अंडर-17 बालिका वर्ग का खिताब अपने नाम किया। जबकि बिशप हार्टमैन के अंडर-17 बालिका वर्ग वॉलीबॉल टीम ने सेमीफाइनल में संत चार्ल्स स्कूल धुर्वा को हराकर फाइनल में प्रवेश किया और आज के फाइनल मैच में बिशप हार्टमैन के बालिका टीम ने बिशप स्कूल डोरंडा को लगातार तीन सेटों में हराकर 2023 आईसीएसई जोनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में फाइनल का खिताब अपने नाम किया। साथ ही साथ अंडर-19 वॉलीबॉल चैंपियनशिप में बिशप हार्टमैन के बालिका टीम उपविजेता घोषित हुई।


इस उम्दा प्रदर्शन पर बिशप हार्टमैन स्कूल प्रबंधक ने बधाई और शुभकामनाएं दी है। बिशप हार्टमैन एकेडमी के शारीरिक शिक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने कहा की इन खिलाड़ियों का मेहनत रंग लाई और आज बेहतर प्रदर्शन किया।







