| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
विश्व लॉन बॉल वर्ल्ड चैंपियनशिप 2023 के लिए राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर सह चयन प्रतियोगिता के लिए झारखंड से महिला वर्ग में 5 और पुरुष वर्ग में 3 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। गौरतलब है कि यह प्रशिक्षण शिविर दिल्ली में 16 जुलाई से 26 जुलाई 2023 तक आयोजित किया जाएगा। इसके बाद चयनित खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया में आयोजित विश्व लॉन बॉल चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। यह प्रतियोगिता 29 अगस्त से 10 सितंबर तक ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में आयोजित हो रहा है।


महिला वर्ग
रूपा रानी तिर्की, लवली चौबे, कविता कुमारी, आरजू रानी, सरिता तिर्की।
पुरुष वर्ग
दिनेश कुमार, सुनील बहादुर और चंदन कुमार सिंह।







