| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
13वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2023 के लिए हॉकी झारखंड टीम से चयनित 18 खिलाड़ियों को हॉकी झारखंड के द्वारा हॉकी इंडिया से प्राप्त हॉकी स्टिक, बॉल और हॉकी स्टिक देकर राउरकेला के लिए रवाना किया गया।


बताते चलें कि 27 से 7 जुलाई 2023 तक राऊलकेला, उड़ीसा में आयोजित 13वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2023 के लिए हॉकी झारखंड महिला टीम से चयनित 18 हॉकी खिलाड़ी आज रवाना हुए।
खिलाड़ियों को आज रांची में हॉकी झारखंड के द्वारा हॉकी इंडिया से प्राप्त खेल कीट हॉकी स्टिक, हॉकी बॉल और दोनो गोलकीपर को गोलकीपर कीट तथा झारखंड सरकार खेल विभाग द्वारा प्राप्त ट्रैक शूट, दो सेट जर्सी देकर राउरकेला के लिए रवाना किया गया। खेल कीट वितरण कार्यक्रम में हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, सीईओ रजनीश कुमार, हॉकी झारखंड जूनियर टीम के कोच मैनेजर प्रतिमा बरवा और हिमांशु सहित सभी 18 खिलाड़ी शामिल थे।







