रांची
टीम sportsjharkhand.com |
रांची जिला तैराकी संघ द्वारा आने वाले झारखंड राज्य स्तरीय सीनियर जूनियर और सब जूनियर तैराकी प्रतियोगिता 2023 में भाग लेने के लिए रांची जिला तैराकी टीम का गठन किया जाना है। इसे लेकर रांची के वीर बुद्धू भगत एक्वाटीक स्टेडियम में 18 जून 2023 सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चयन प्रक्रिया का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता शहर के होटवार स्थित खेल गांव स्टेडियम में आयोजित है। बताते चलें कि इस चयन प्रक्रिया में जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के सभी योग्य तैराक हिस्सा ले सकते हैं।
सभी प्रतिभागियों को चयन प्रक्रिया के दौरान अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो सरकारी आयु प्रमाण पत्र और आधार कार्ड ओरिजिनल और छाया प्रति लाना अनिवार्य किया गया है।
पुरुषों और महिलाओं के लिए वरिष्ठ वर्ग
सभी समूहों के लिए प्रतियोगिता
सब जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग 3 (वर्ष 2011 एवं 2012 में जन्म) समूह (वर्ष 2013 एवं 2014 में जन्म)- रांची जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के सभी प्रतिभावान तैराक भाग ले सकते हैं।
सभी फ्रीस्टाइल 50 मी. 100 मीटर 200 मीटर 400 मीटर बैक स्ट्रोक, ब्रेस्ट स्ट्रोक और बटर पुट 50 मीटर। 100 मी होगा।