| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
झारखंड राज्य तकनीकी सह जजेस सेमिनार की शुरुआत आज रविवार से महिलोंग स्थित सरला बिरला यूनिवर्सिटी के हॉस्टल परिषर में किया हुई।
झारखंड वुशु एसोसिएशन के तकनीकी पदाधिकारियों की देख रेख में आयोजित किये जा रहे, इस सेमिनार में राज्य के 32 खिलाड़ी और कोच भाग ले रहे है। इस सेमिनार का उद्देश्य खिलाड़ियों और कोचेस के तकनीकी स्तर में सुधार करना है। ताकि वे विभिन्न जिलों में वुशु खेल के विकास में योगदान दे सके। इस अवसर पर एनआईएस दीपक गोप ने सानसाउ के नियम कायदों से प्रतिभागियों को अवगत कराया।
सोमवार इनके बीच ताउलू की तकनीकों में परिवर्तन की जानकारी दी जाएगी।







