रांची
टीम sportsjharkhand.com |
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 25 मई से 3 जून तक आयोजित ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी खेलो इंडिया तीरंदाजी प्रतियोगिता में झारखंड की रिकर्व महिला वर्ग में कोल्हान यूनिवर्सिटी की अंशिका कुमारी ने फाइनल में गुजरात की भार्गवी को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया है। अंशिका कुमारी वर्तमान में एकलव्य तीरंदाजी एकेडमी सेल किरीबुरू की तीरंदाज है।
स्वर्ण पदक जीतने पर अंशिका को खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशक डॉ सरोजिनी लकड़ा और खेल प्रेमियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। साथ ही झारखंड के सभी तीरंदाजी प्रशिक्षक एवं झारखंड के खेल प्रेमी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।