रांची
टीम sportsjharkhand.com |
हजारीबाग के रहनेवाले भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी राजीव सिंह को मणिपुर का नया पुलिस महानिदेशक (DG) नियुक्त किया गया। त्रिपुरा कैडर के 1993 बैच के IPS अधिकारी राजीव सिंह को तीन साल के लिए अंतर-कैडर प्रतिनियुक्ति पर मणिपुर भेजा गया है। मणिपुर पिछले एक पखवाड़े से हिंसा की जद में हैं। राजीव सिंह हाल के दिनों में एक के बाद एक बुरी खबरों के लिए सुर्खियों में रहनेवाले झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) के आजीवन सदस्य हैं। राजीव पूर्व उपाध्यक्ष व 2025 के चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार संजय सिंह के छोटे भाई हैं। नई सदस्यता सूची में 82 नंबर पर राजीव सिंह का नाम दर्ज है। जबकि पुराने सूची में उनकी सदस्यता संख्या 1131 थी।


राजीव सिंह के DGP बनने पर क्रिकेट से जुड़े पूर्व व वर्तमान प्रशासकों ने खुशी जताई है और आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में मणिपुर में जल्द ही हालत सामान्य हो जाएंगे।

