| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
के रविकुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अधिकारियों, राज्य खेल संघों एवं जिले के शारीरिक शिक्षकों के साथ बैठक में SGFI गेम्स के लिए चयन ट्रायल प्रतियोगिता आयोजन कराने का निर्णय लिया गया। U/19 बालक/बालिका की ट्रायल की तिथि 28 मई और 31 मई तय की गई है। ट्रायल का आयोजन मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के स्टेडियमों में किया जाएगा, जिसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों की जन्म तिथि एक जनवरी 2004 के बाद का होना अनिवार्य है। सभी प्रतिभागी अपने साथ SGFI का एलिजिबिलिटी फॉर्म भरकर लाए। जिसपर विद्यालय के प्रधानाध्यापक का हस्ताक्षर एवं मुहर अनिवार्य होगा।
28 मई : स्विमिंग, बास्केटबॉल, रेसलिंग, खो-खो, ताइक्वांडो, योगा, वेटलिफ्टिंग, कबड्डी, चैस, टेनिस, हैंडबॉल, शूटिंग, जिमनास्टिक, एथलेटिक्स एवं बॉक्सिंग का चयन ट्रायल।
31 मई : फुटबॉल, जूडो, वालीबॉल एवं टेबल टेनिस का ट्रायल











