रांची
टीम sportsjharkhand.com |
गुरुवार को मुंबई के कैंसर अस्पताल में इलाजरत पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज विजय कुमार का असामयिक निधन हो गया। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए फेमस विजय जमशेदपुर ‘A’ DIVISION लीग में विकास क्रिकेट क्लब, सी डी एंड एस डब्ल्यू, ऑफिस लीग उषा मार्टिन, स्कूल ऑफ क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व किया था। वे अभी जिम का संचालन कर रहे थे।
विजय के निधन पर जमशेदपुर पूर्व क्रिकेटर समूह की ओर से दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि देने वालो में जमशेदपुर पूर्व क्रिकेटर समूह के संयोजक शेष नाथ पाठक, राजीव नायर, नीरज चौहान, राकेश कुमार, संजय तिवारी, एन जे प्रकाश, जीतू पटेल, अरुण सिंह, संजय सिंह, संदीप राय, उज्जवल दास, सुप्रियो बोस, गुरप्रीत सिंह, सतीश सिंह एवं अन्य शामिल रहे।