| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
हॉकी झारखंड सब जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2023 के लिए हॉकी रांची के लिए पुरुष टीम के गठन के लिए हॉकी खिलाड़ियों का प्रतियोगिता सह चयन ट्रायल बरियातू एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में आयोजित की गई।
इसमें रांची जिला के 6 टीमों ने भाग लिया। इन सभी टीमों के सभी कागजात जांच के बाद इनका आपस में मैच कराया गया । इस प्रतियोगिता सह चयन ट्रायल में हुलहुंडु डेबोर्डिंग प्रशिक्षण केन्द्र की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं काकेरिय डेबोर्डिंग प्रशिक्षण केन्द्र की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तथा बुंडू डेबोर्डिंग प्रशिक्षण केन्द्र की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मैच में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 18 खिलाड़ियों का चयन किया गया।
जो आगामी होने वाली हॉकी झारखंड सब जूनियर राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेंगी ।







