| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
साईं सेंटर बेंगलुरु में 10 अप्रैल से 27 मई तक बेंगलुरु में चल रहे जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप में झारखंड की महिला हॉकी खिलाड़ी रोपनी कुमारी को विशेष रूप से आमंत्रित किया है, इस कैंप में भाग लेने के लिएरोपनी बंगलौर गई है। रोपनी कुमारी सिमडेगा जिला के ठेठईटांगर प्रखंड अंतर्ग्रत तुकुपानी पंचायत के जामबहार की रहने वाली है और 2017 में राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप से झारखंड टीम का से शुरुवात करते हुए अभी तक कई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।
झारखंड के तीन खिलाड़ी काजल वाडा, महिमा टेटे और दीपिका सोरेंग पूर्व से कैंप में है।
रोपनी कुमारी सिमडेगा जिला के जामबहार की रहने वाली है







