sportsjharkhand.com टीम
रांची
आपके अपने वेब पोर्टल sportsjharkhand.com की खबर पर एक बार फिर से मुहर लग गई है। 2 मई को ही हमने आपको 27 मई को रांची में JOA का चुनाव शीर्षक के साथ जो खबर पढ़ाई थी, उसपर अक्षरशः मुहर लग गई है। JOA के महासचिव एस एम हाशमी के हस्ताक्षर से 3 मई को जारी पत्र को उसी ई-मेल द्वारा सभी मान्यता प्राप्त खेल संघों, जिला ओलिम्पिक संघों और राज्य से IOA के सभी सदस्यों को भेज दिया गया था। कांके रोड स्थित हॉलिडे होम में सुबह 11 बजे से JOA का AGM सह चुनाव होगा।
चुनाव सहित 7 एजेंडा है AGM का
जो पत्र खेल संघों को भेजे गए हैं उनमें AGM के 7 एजेंड़ों की चर्चा की गई है। एजेंडों में पुराने AGM में लिए गए फैसलों को कन्फर्म करना, महासचिव की रिपोर्ट, 14-15 और 15-16 की बजट को एप्रूव करना, 16-17 के बजट के लिए ऑडिटर की नियुक्ति, 17-21 के लिए JOA का चुनाव, JOA के आफिस पर चर्चा के अलावा अध्यक्ष की सहमति से किसी भी एजेंडे पर चर्चा की जा सकती है।







