sportsjharkhand.com टीम
रांची
झारखंड राज्य मॉडर्न खो-खो संघ के तत्वावधान में रांची के धुर्वा स्थित केन्द्रीय प्रशिक्षण संस्थान, झारखंड गृह रक्षा वाहिनी प्रांगण में 12 से 14 मई तक आयोजित होनेवाली 5वीं जूनियर राष्ट्रीय मॉडर्न खो-खो बालक-बालिका प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प. बंगाल नार्थ व वेस्ट, बिहार, तमिलनाडू, गोवा, केरल, हरियाणा और पुडूचेरी की टीमें रांची पहुंच चुकी है। सभी खिलाड़ियों के अवासीय व भोजन व्यवस्था केन्द्रीय प्रशिक्षण संस्थान, झारखंड गृह रक्षा वाहिनी प्रांगण में ही की गयी है। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा झारखंड के महानिदेशक सह महासमादेष्टा विभूति भूषण प्रधान होंगे। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए मॉडर्न खो-खो फेडरेशन के सचिव श्रीकांत मोरे, तकनीकी संयोजक चिना मुर्ती रांची पहुंच चुके है। रांची पहुंचने के बाद फेडरेशन के अधिकारी एवं डा. अनुराधा बासु, अशोक कुमार पंडा, सचिव अजय झा के साथ प्रतियोगिता स्थल का निरीक्षण किया।







