| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
बोकारो जिला क्रिकेट संघ (BDCA) का पिछले चार वर्ष ऑडिट नहीं हुआ है। BDCA के पूर्व सचिव और JSCA के वर्तमान संयुक्त सचिव पी एन सिंह, सहायक/संयुक्त सचिव रुपेश कुमार और DAV के शिक्षक प्रकाश चंद्र भगत की त्रिमूर्ति पिछले चार साल का ऑडिट कराने में जुटी हुई है। पिछले सप्ताह बोकारो के CA अमोल एंड एसोसिएट्स की सेवा लेने के लिए त्रिमूर्ति पहुंची और CA के स्टाफ सौरभ को सभी दस्तावेज सौंपा। इससे जुड़ा एक ऑडियो वायरल हो रहा है जिसमें CA के स्टाफ सौरभ से कुछ लोग पूछताछ कर रहे हैं। इसमें सौरभ को ये बताते हुए सुना जा सकता है कि 10, 11 मई तक ऑडिट का काम पूरा कर लेना है।
वायरल ऑडियो……
19 मार्च 2019 से चल रहा है बैंक ऑफ इंडिया का अकाउंट
BDCA का जो वर्तमान अकाउंट है वो 19 मार्च 2019 को खोला गया। इससे पहले AXIS बैंक में BDCA का अकाउंट था जो बंद हो गया या बंद करा दिया गया। सवाल ये उठता है कि पुराना अकाउंट बंद कराकर नया अकाउंट खोलने की जरूरत क्यों पड़ी ? क्या राज छुपाना था जो लोढ़ा कमीशन की सिफारिश JSCA में लागू होने के तुरंत बाद BDCA का अकाउंट बंद करा दिया गया ?


JSCA की जांच कमिटी की धीमी जांच से BDCA को दस्तावेज दुरुस्त करने का मिल रहा वक्त
अब ये साफ हो गया है कि JSCA की जांच कमिटी की धीमी जांच के कारण BDCA के पदाधिकारियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। JSCA के संयुक्त सचिव पी एन सिंह के नेतृत्व में BDCA के पदाधिकारी दस्तावेजों को दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं।
जब अकाउंट ही पास नहीं हुआ तो कैसे हो गया BDCA का चुनाव
2021-25 सत्र का BDCA का चुनाव हो चुका है तो क्या बगैर अकाउंट आडिट किये हुए चुनाव संपन्न हो गए ? सवाल उठता है कि BDCA का अकाउंट कब तक का तैयार है और किस AGM में पारित हुआ है ? BDCA के ऑडिटर राकेश सिन्हा थे लेकिन वर्तमान में आडिटर कौन हैं, पता नहीं ? क्या 2021 के चुनाव में ऑडिटर की नियुक्ति का प्रस्ताव पारित किया गया था ? एजीएम हर वर्ष होता है और अकाउंट आडिट रिपोर्ट भी हर साल पास होना चाहिए तो फिर किन परिस्थितियों में चार साल का अकाउंट ऑडिट क्यों किया जा रहा है।
सवाल कई हैं लेकिन जवाब देने को कोई भी तैयार नहीं !
एड हॉक कमिटी जल्द ले प्रभार
BDCA के काम काज को देखने के लिए बनाई गई एड हॉक कमिटी को जल्द से जल्द प्रभार ले लेना चाहिए। जांच कमिटी की ये आशंका भी बलवत हो रही है कि दस्तावेजों की सुरक्षा खतरे में है। इसलिए बेहतर होगा कि एड हॉक समिति जल्द से जल्द प्रभार ले और सभी दस्तावेज जांच समिति को सौंपे जिससे की जांच को सही मुकाम मिल सके।
यदि सब के सब यानी JSCA, BDCA और एड हॉक कमिटी आपस में मौसेरे भाई न हों तो !?







