| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
बोकारो जिला क्रिकेट संघ को झारखंड राज्य क्रिकेट संघ द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए पांच सदस्यीय एड हॉक समिति का गठन कर दिया है। जिनके द्वारा बोकारो जिला में अगले आदेश तक क्रिकेट से सम्बंधित सभी क्रिया कलापों का संचालन होगा।


BDCA में पैसा लेकर खेलाने और अकाउंट के संचालन में हुई गड़बड़ियों का पुख्ता प्रमाण मिलने के बाद JSCA ने BDCA की वर्तमान निर्वाचित कमिटी को भंग कर दिया है।
राजीव सिंह की अध्यक्षतावाली कमिटी ने भी अपनी रिपोर्ट में BDCA की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे और JSCA से कार्रवाई का आग्रह किया था।
शनिवार को दिन भर चली मैराथन बैठक के बाद JSCA ने तत्काल प्रभाव से BDCA को भंग कर दिया है।
5 सदस्यीय एड हॉक कमिटी करेगी संचालन
शैलेंद्र कुमार एड हॉक कमिटी के अध्यक्ष बनाए गए हैं जबकि दुर्गा दास झा, राजेश रंजन, संजय सिंह गांधी और जे पी द्विवेदी सदस्य बनाए गए हैं।
sportsjharkhand.com ने प्रमुखता से उठाया था मामला
पता हो कि वित्तीय अनियमितता और पैसे के बदले टीम में जगह दिलाने के नाम पर हुई अनियमितता की कई खबरें sportsjharkhand.com ने प्रमुखता से छापी थीं। जिसके बाद से JSCA पर कार्रवाई का दवाब बढ़ा था।







